भा.पु.से. महानिरीक्षक (एस.एस.बी. बल मुख्यालय) मीनू चौधरी ने एसएसबी 8 बटालियन की बाह्य सीमा चौकी बारामनीरामजोत का निरीक्षण किया

भा.पु.से. महानिरीक्षक (एस.एस.बी. बल मुख्यालय) मीनू चौधरी ने एसएसबी 8 बटालियन की बाह्य सीमा चौकी बारामनीरामजोत का निरीक्षण किया

गलगलिया — 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, खपरैल की बाह्य सीमा चौकी बारामनीरामजोत में मीनू चौधरी, IPS, महानिरीक्षक, एस.एस.बी. बल मुख्यालय द्वारा सीमा सुरक्षा व्यवस्था, प्रचालनात्मक तैयारियों, सीमा प्रबंधन तथा जवानों के कल्याण संबंधी व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान श्री एस. के. सारंगी, उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय रानिदंगा, पी. वी. सामी कमांडेंट, ओम प्रकाश सिंह उपकमांडेंट, श्री सुब्रतो सरकार सहयाक कमांडेंट एवं सज्जन चहल सहायक कमांडेंट (संचार) उपस्थित रहे उसके उपरांत श्री पी. वी. सामी कमांडेंट 8 वाहिनी ने सीमा चौकी की प्रचालनात्मक गतिविधियों, संवेदनशील क्षेत्रों, गश्त व्यवस्था एवं सीमा सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्रस्तुत की। महानिरीक्षक महोदया ने सीमा पर तैनात महिला एवं पुरुष जवानों की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, सतर्कता एवं समर्पण की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने जवानों के आवासीय एवं कार्यस्थल संबंधी सुविधाओं एवं ड्यूटी पोस्ट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सीमा सुरक्षा को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को भी सीमा सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार बताया।

यह निरीक्षण सीमा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने, प्रचालनात्मक दक्षता बढ़ाने तथा जवानों के मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!