गांव सोनूडीह और गंगटी स्वाश्रयी महिला सेवा संघ एवं लेंसकार्ट फाउंडेशन के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

गांव सोनूडीह और गंगटी स्वाश्रयी महिला सेवा संघ एवं लेंसकार्ट फाउंडेशन के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

आज दिनांक 11 जुलाई 2026 को स्वाश्रयी महिला सेवा संघ द्वारा लेंसकार्ट फाउंडेशन के सहयोग से जिला भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड के सोनूडीह और गंगटी गांव में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 107 भाई-बहनों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 26 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए रेफर किया गया, जबकि 72 लोगों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई। सभी पात्र लाभार्थियों को लेंसकार्ट फाउंडेशन द्वारा लगभग एक माह बाद निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा।
शिविर के दौरान ग्रामीणों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व की जानकारी दी गई।
शिविर के सफल संचालन में लेंसकार्ट फाउंडेशन की टीम के (डॉ. दुर्गेश तिवारी, डॉ.अनुमोय बिसोई और कार्यकर्ता कमलेश कुमार एवं प्रभात कुमार) तथा स्वाश्रयी महिला सेवा संघ की कार्यकर्ता (अक्षरा बेन, बबीता बेन,रानी बेन) एवं दृष्टि दीदी (बबीता बेन, कविता बेन, मीरा बेन) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे निःशुल्क नेत्र जांच शिविरों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!