बिजली विभाग की लापरवाही,करेंट लगने से आधा दर्जन लोग घायल
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
ऐंकर — भागलपुर जिला के हबीबपुर स्थित कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार की रस्म के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब वहां मौजूद लोगों ने जनाजे की खाट को उठाकर कब्र में अंतिम विदाई के दौरान 11000 वॉल्ट का तार सट गया । बिजली की करंट की चपेट में आने से काफी लोग घायल हो गए स्थानीय लोगों एवं हबीबपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सरकारी अस्पताल इलाज के लिए भेजा सभी लोगों के हालत में सुधार है! वहीं बिजली विभाग की कथित लापरवाही का परिणाम है ग्रामीण क्षेत्रों में कई ऐसी जगह 11000 तार लापरवाही स्थिति में लटकता हुआ दिखाई देता है! स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली विभाग के Je संतोष कुमार को किसी भी तरह की सूचना देने का प्रयास करते हैं! तो वह अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं! घटना के आक्रोश में स्थानीय लोगों ने मामले की स्पष्ट जांच करने दोषियों पर कार्रवाई तथा भविष्य में किसी भी क्षेत्र में ऐसी घटनाएं नहीं हो प्रभावी कदम उठाने की मांग की है! वही मोहम्मद सिराज शाहजंगी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह घटना घटी है! क्षेत्र में कई ऐसी जगह हैं जहां बिजली की तार लापरवाह लटकते हुए दिखाई देते हैं!
बाइट —मोहम्मद सिराज मुखिया प्रतिनिधि
शाहजंगी
