सम्मान केवल प्रयासों को नहीं मिलता, बल्कि उस विश्वास को मिलता है जो समाज आप पर जताता है।

अंग_गौरव_सम्मान : संकल्प और सहृदय आभार…

“सम्मान केवल प्रयासों को नहीं मिलता, बल्कि उस विश्वास को मिलता है जो समाज आप पर जताता है।”

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

अंग नगरी #भागलपुर* के *टाउन_हॉल* में आयोजित *’#अंग_शिखर_सम्मेलन’* के गरिमामयी मंच पर *’अंग मुक्ति दल’* द्वारा *’अंग_गौरव_सम्मान’* को पाते हुए संजीव सिंह मणि ने कहा इस गौरव सम्मान से अलंकृत होना मेरे लिए अत्यंत भावुक और गर्व का क्षण है। यह पुरस्कार केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि उस जिम्मेदारी का प्रतीक है जो मुझे समाज के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देती है। मैं इस *विशिष्ट_सम्मान* के लिए अंग मुक्ति दल के पूरी आयोजन समिति का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। इस यात्रा में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मेरा संबल बनने वाले प्रत्येक साथी, शुभचिंतक और मातृभूमि के प्रति समर्पित हर व्यक्ति को मैं यह सम्मान समर्पित करता हूँ। आपके बिना यह सामाजिक सफर अधूरा था। *समाजसेवा* की यह लौ बुझने नहीं पाएगी। आपका यही स्नेह और आशीर्वाद मेरी ऊर्जा है, जो मुझे हर दिन कुछ बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है। आप सभी के अटूट विश्वास और शुभकामनाओं के लिए सादर धन्यवाद करता हूं और इन्होंने वर्तमान में मिलने वाले बिहार सरकार ग्रामीण योजनाओं के बारे में भी जानकारी देते हुए कहा कि योजनाओं को तीन श्रेणी में बांटा गया है अब बिहार ग्रामीण पंचायती विभाग द्वारा संचालित कई योजना थोपी नहीं जाएगी जबकि बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!