26 जुलाई को आयोजित पंचायत विकास शिविर से पहले पात्र लाभुकों का तेजी से होगा राशन कार्ड निर्माण ।

समाहरणालय, भागलपुर
(जिला जन-सम्पर्क कार्यालय)

प्रेस विज्ञप्ति

23,856 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य

26 जुलाई को आयोजित पंचायत विकास शिविर से पहले पात्र लाभुकों का तेजी से होगा राशन कार्ड निर्माण ।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर, 20 जुलाई 2026: बिहार सरकार के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में नए राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया तेज़ी से प्रारंभ कर दी गई है। जिला आपूर्ति शाखा के अंतर्गत जिले के लिए कुल 23,856 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में प्रखंडवार एवं अनुमंडलवार लक्ष्य तय करते हुए सभी अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO), सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारियों (ADSO) तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (MO) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

दिनांक 26 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले पंचायत विकास शिविर से पूर्व अधिक से अधिक पात्र लाभुकों का राशन कार्ड बनाने की कार्रवाई युद्धस्तर पर की जा रही है, ताकि योग्य परिवारों को समय पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत खाद्यान्न का लाभ उपलब्ध कराया जा सके।

आवेदन की प्रक्रिया

जिले के छूटे हुए पात्र लाभुक निम्नलिखित माध्यमों से राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं—

ऑफलाइन माध्यम :
अपने संबंधित प्रखंड (ब्लॉक) स्थित RTPS काउंटर पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र भरकर जमा किया जा सकता है।

ऑनलाइन माध्यम :
राज्य सरकार के SMART PDS पोर्टल पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
https://epds.bihar.gov.in
(ऑनलाइन आवेदन हेतु Citizen Section → Apply for New Ration Card का उपयोग करें।)

जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) को निर्देशित किया गया है कि वे पंचायत सचिव, विकास मित्र एवं अन्य क्षेत्रीय कर्मियों के माध्यम से पात्र लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर समय पर प्रखंड कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें, ताकि पंचायत विकास शिविर से पूर्व अधिक से अधिक योग्य परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जा सके।

जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शीघ्र आवेदन कर सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करें।

जिला जन-सम्पर्क कार्यालय
भागलपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!