सबका सम्मान, जीवन आसान : पुरैनी टोला सोनुचक में सहयोग शिविर आयोजित जिलाधिकारी एवं बरिय पुलिस अधीक्षक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
बिहार सरकार की पहल ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान के तहत जगदीशपुर प्रखंड की पुरैनी टोला सोनुचक पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ लोगों की समस्याओं का समाधान एवं आवेदन भी प्राप्त किए गए।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने किया। इस दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से संवाद कर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की तथा संबंधित विभागों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।
शिविर में जगदीशपुर के अंचलाधिकारी सतीश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतुल कुमार, जगदीशपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, पुरैनी टोला सोनुचक पंचायत की मुखिया शोभा देवी, मुखिया प्रतिनिधि अमरेश कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन भी दिए। अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
