तीन दिवसीय राष्ट्रीय समारोह की तैयारी के लिए चर्चाएं करते अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता ।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार ।
आज गांधी शांति अंग प्रदेश में महात्मा गांधी के आगमन सौ साल पूरे होने पर भागलपुर में 7 अगस्त से शुरू होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय समारोह की तैयारी के लिए आज गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में विभिन्न उप समितियों की एक बैठक प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समारोह के आखिरी दिन 9 अगस्त को होने वाले रक्तदान शिविर और सफाई अभियान को बेहतर तरीके से आयोजित करने पर जोर दिया गया। सफाई अभियान के संयोजन की जिम्मेदारी आलोक राज को और रक्तदान शिविर के संयोजन की जिम्मेदारी उत्तम देवनाथ को सौंपी गई। इसी के साथ 8 अगस्त को होने वाले महिला शक्ति संकल्प सम्मेलन की अध्यक्षता के लिए प्रसिद्ध लेखिका सुजाता चौधरी का नाम घोषित किया गया। महिला सम्मेलन को ठीक से आयोजित करने के लिए महिला संयोजकों की एक जरूरी बैठक 23 जुलाई को सुनिश्चित की गई है, जिसमें महिलाओं की अधिकतम भागीदारी बढ़ाने के बारे में विचार किया गया।
इसके अलावा 8 अगस्त को रेलवे स्टेशन से खलीफाबाग और कोतवाली होते हुए कार्यक्रम स्थल तक निकलने वाली सद्भावना यात्रा की तैयारी के बारे में विचार किया गया। इस यात्रा की अध्यक्षता बिहार नागरिक विकास परिषद के महामंत्री डॉ रतन मंडल की करेंगे। खलीफाबाग चौराहे पर यात्रा का स्वागत शाह फखरे आलम हसन करेंगे। बैठक में समारोह के लिए धन संसाधन जुटाने के लिए संपर्क अभियान तेज करने की जरूरत पर जोर दिया गया। संयोजक प्रसून लतांत ने जानकारी दी कि दिल्ली से डॉ पुरुषोत्तम अग्रवाल, लक्ष्मीशंकर बाजपेई और राकेश पांडेय जी का आना तय हो गया है। लोक गायिका चंदन तिवारी ने भी आने की स्वीकृति दी है। इसकी साथ राज्य के विभिन्न मंत्रियों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक में मौजूद थे अरविंद कुमार रामा, संजय कुमार, डॉ सुधीर मंडल डॉ फारूक अली, डॉ मनोज कुमार, राम रतन चूड़ी वाला ,सुनील अग्रवाल, उदय , मोहम्मद तकी अहमद जावेद,उषा सिन्हा ,प्रसून लतांत अनीता शर्मा, एनुल हुडा, महबूब आलम, शाहबाज, आलोक यादव, कुमार संतोष, वासुदेव भाई , बिना सिन्हा , बाकिर हुसैन,गौरव जैन, शशि शंकर,सागर शर्मा, जयंत जलद मृदुला सिंह और पूनम श्रीवास्तव आदि
