स्वामी आत्मानंद हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पचपेड़ी में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

स्वामी आत्मानंद हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पचपेड़ी में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

पचपेड़ी। स्वामी आत्मानंद हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पचपेड़ी में छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता नरेंद्र नायक (सभापति, जनपद पंचायत मस्तूरी), श्रीमती कविता चंद्रप्रकाश कुर्रे (सरपंच, ग्राम पंचायत पचपेड़ी) एवं विशिष्ट अतिथि श्री सुरेश खटकर (जिला प्रभारी, मन की बात) उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री आर.के. डहरिया (प्राचार्य, सेजेस), श्री रमेश सूर्यकांत (अध्यक्ष, शाला प्रबंधन समिति, कन्या शाला), श्री अश्वनी कुमार टंडन (अध्यक्ष, शाला प्रबंधन समिति, सेजेस), श्री शैलेंद्रकांत (उपाध्यक्ष, शाला प्रबंधन समिति, सेजेस), श्री लीलाराम सूर्यकांत, श्री रामनारायण भारद्वाज, श्री देवेंद्र जायसवाल, श्री राजकुमार मधुकर, श्री रामायण साहू, श्री आर.डी. सूर्यवंशी (शिक्षक), श्री चितरंजन राठौर (शिक्षक) सहित विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्राओं को साइकिलें वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास एवं शिक्षा के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

संवाददाता – महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!