आज दिनांक 12.07.2026 को ग्राम पंचायत भरारी द्वारा ग्राम सभा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा एक स्वर में खरीफ फसल के सुरक्षा के लिए आवारा पशुओं को गौठान में सुरक्षित तरीका से रखने उनके रहने के लिए व्यवस्था, चारा पानी की व्यवस्था के साथ ही साथ आवारा मवेशियों, पशुओं को चराने के लिए चरवाहा एवं ग्राम पंचायत भरारी के खरीफ फसल को किसी भी प्रकार के पशुओं द्वारा नुकसान नहीं पहुंचे इसके लिए सुरक्षा हेतु चौकीदार ( रखवार) की व्यवस्था करने के साथ ही साथ चरवाहा लोगों से भी जल्दी सभी किसानों के मवेशियों, पशुओं को सुबह 05- 06 बजे चराने के लिए ले जाना है एवं शाम को कम से कम 04 बजे तक वापस लाने के संबंध में व्यापक रूप से चर्चा किया गया, ग्राम पंचायत भरारी लीलागर नदी के तट में स्थित सामूहिक उद्वहन सिंचाई के मोटर, स्टार्टर एवं पाइप की मरम्मत कर फसल सिंचाई करना, ग्राम पंचायत भरारी में किसी भी व्यक्ति द्वारा नया मकान का निर्माण किया जाता है तो निर्माण से पहले ग्राम पंचायत भरारी एवं हल्का पटवारी से अनुमति लेना अनिवार्य, ग्राम पंचायत द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान मौसमी बीमारी से बचाव, वृक्षारोपण कार्य में ग्रामवासियों का भागीदारी, ग्राम की शासकीय भूमि में अवैध गड्ढा, घुरवा जिसमें अधिकांश का उपयोग नहीं किया जा रहा है जिसे कुछ लोगों द्वारा समतल कर अवैध रूप से निर्माण करने की कोशिश किया जाता है, उक्त गड्ढे में पानी जमा होने से मौसमी बीमारी की संभावना को देखते हुए ग्राम पंचायत भरारी में स्थित सभी गड्ढे, घरवे का समतलीय करण कर ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण कार्य, वृक्षारोपण किया जाना, तालाबों को मछली पालन हेतु नीलामी करना, नदी मार्ग के बेजा कब्जा को हटाने जैसे ग्राम पंचायत भरारी के अन्य मूलभूत सुविधाओं के विषय में उपस्थिति बुजुर्ग सियान, जनप्रतिनिधि, जन समुदायों द्वारा विस्तार पूर्वक विचार कर निर्णय लिया गया कि उक्त सभी विषयों में अमल किया जाए।
संवाददाता -महेंद्र सिंह राय
