बिहार राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए भागलपुर एवं बांका की टीमों की घोषणा

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

बिहार राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए भागलपुर एवं बांका की टीमों की घोषणा

31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक दरभंगा में आयोजित होने वाली बिहार राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए भागलपुर जिला पुरुष एवं महिला टीम तथा बांका जिला पुरुष टीम की आधिकारिक चयन सूची की घोषणा की गई।

चयन सूची की घोषणा जदयू भागलपुर जिला अध्यक्ष श्री विवेकानंद गुप्ता ने की। इस अवसर पर उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अनुशासन, समर्पण और टीम भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने जिले का नाम गौरवान्वित करें।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों को टीम जर्सियाँ वितरित कीं तथा आगामी प्रतियोगिता के लिए उन्हें शुभकामनाएँ एवं बेस्ट विशेज प्रदान कीं।

इस अवसर पर जदयू भागलपुर के जिला उपाध्यक्ष श्री शेखर पांडे, जिला कार्यालय प्रभारी श्री प्रदीप कुशवाहा, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर,बीससूत्री अध्यक्ष सबौर ब्रजेश कुमार सिंह, बरारी पंचायत के मुखिया जयकरण पासवान, सबौर प्रखंड महासचिव श्री राजदेव पासवान तथा बरारी पंचायत के वार्ड सदस्य श्री मनोज कुमार सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

भागलपुर पुरुष टीम

1. ऋत्विक मयंक (कप्तान)
2. सत्यम कुमार
3. नीरज कुमार
4. मणिकांत
5. अंश राज
6. अर्घ्य आर्य
7. बाबू लाल जीत कुमार
8. शिवराज सिंह
9. श्लोक ठाकुर
10. अर्नव तोसल
11. पारसमणि
12. विवेक कुमार

भागलपुर महिला टीम

1. शानवी (कप्तान)
2. शानवी समीर
3. आराध्या विकास
4. तनिष्क दिव्यांका
5. वार्तिका आनंद
6. जोया राशिद
7. दिव्यांशी दीत्या
8. भाव्या कुमारी
9. शानवी वर्मा
10. कृतिका मनु
11. आयुष्मति आराध्या

बांका पुरुष टीम

1. मोहित (कप्तान)
2. धीरज
3. अतुल्य
4. युवराज
5. अद्विक
6. मयंक
7. रेहान
8. रॉबिन्सन
9. अनुकूल
10. नब कुमार
11. तेजवासी प्रसाद यादव

टीम के साथ सत्यम रॉय, अक्षय अमन, आरती कुमारी एवं शालिनी कुमारी क्रमशः कोच एवं मैनेजर की भूमिका का निर्वहन करेंगे।

कार्यक्रम में डॉ. आदित्य अमन, विश्वजीत कुमार, ब्रजेश कुमार एवं सत्यम कुमार भी उपस्थित रहे।

अंत में बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ भागलपुर के अध्यक्ष श्री मृत्युंजय तिवारी एवं जिला सचिव श्री सौरव कुमार ने सभी चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा टीम प्रबंधन को बिहार राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सफलता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!