सावन के पहले सोमवारी को पांच लाख कांवड़ियों ने उठाया गंगा जल

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840

सावन के पहले सोमवारी को पांच लाख कांवड़ियों ने उठाया गंगा जल

*कड़ी सुरक्षा के बीच अजगैविनाथ मंदिर में हजारों शिव भक्तों हर हर महादेव के जयकारे लगाकर शिव लिंग में किये जल अभीषेक*

ऐंकर — भागलपुर सुल्तानगंज सावन के पहले सोमवारी को बिहार, झारखंड,पश्चिम बंगाल, सहित अन्य जगहों के शिव भक्तों ने उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की पवित्र डुबकी लगाते हुए गंगा जल लेकर बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग में किये जल अभीषेक,हर हर महादेव बोल बम के जयकारे से अजगैविनाथ नगरी हुए गुंजायमान आपको बताते चलें कि सावन का पहला सोमवारी को बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग में जल अभीषेक करने से सभी भक्तों का मनोकामनाएं पूर्ण होते हैं,इस लिए आज का दिन विशेष शुभ माना जाता है/इस लिए खासकर आसपास के इलाके के लोग अजगैविनाथ नगरी के उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर गंगा जल लेकर अजगैविनाथ मंदिर स्थीत बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग में जल चढ़ाते हुए मईया पार्वती की पूजा अर्चना करते हैं साथ ही देश विदेश से आये शिव भक्त कांवड़िया भी उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाते हुए पुरोहित के द्वारा पूजा अर्चना करवाते हुए गंगा जल लेकर हर हर महादेव, बोल बम के जयकारे लगाकर पैदल व वाहन से बैधनाथ धाम यात्रा पर निकल रहें हैं इस मौके पर महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि सावन माह में इस बार चार सोमवारी होगा, सोमवार को बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होते हैं और कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने पर पुजारी को पूजा अर्चना करवाने में परेशानी हो रही है कि बात कही/इस लिए जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर गंगा घाट से लेकर पुरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये है/साथ ही नगर परिषद सुल्तानगंज के द्वारा लगातार सावन माह में विशेष साफ सफाई तीन सिफ्टो में एजेंसी सुगम इंडिया लिमिटेड के द्वारा कराई जा रही है/ पीएचडी विभाग के द्वारा मंदिर परिसर में पानी की व्यवस्था नहीं की गई है/जिससे कांवड़िया को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, डीएसपी नवनीत कुमार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर परिसर गंगा घाट का जायजा लेते हुए देखे गए इस मौके पर हजारों की संख्या शिव भक्त मौजूद थे।

बाइट — महंत प्रेमानंद गिरी अजगैविनाथ धाम महंथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!