चेहल्लुम को लेकर भागलपुर में फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने बढ़ाई चौकसी।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944940

चेहल्लुम को लेकर भागलपुर में फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने बढ़ाई चौकसी।

ऐंकर — भागलपुर चेहल्लुम पर्व को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को भागलपुर पुलिस लाइन से फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से शुरू होकर नाथनगर सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों से गुजरा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई फ्लैग मार्च में सिटी एसपी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सिटी डीएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे इस मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि चेहल्लुम पर्व को लेकर पहले ही जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की जा चुकी है। बैठक में सभी समुदायों के लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई थी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और किसी भी प्रकार की अफवाह या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बाइट — अतूलेश झा सिटीएसपी भागलपुर

बाइट — विकास कुमार सदर एसडीओ भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!