रुक्मणी विवाह की मनमोहक झांकी ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर, कजरेली केलापुर में छठा दिन सम्पन्न।

रुक्मणी विवाह की मनमोहक झांकी ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर, कजरेली केलापुर में छठा दिन सम्पन्न।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

भागलपुर जिला अंतर्गत नाथनगर प्रखंड के केलापुर मलमला टोला में व्यास पीठ पर विराजित पूज्य देवी राज नंदनी जी के सानिध्य में चल रहे श्री श्री 1008 श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठा दिन भक्तिमय माहौल अपने चरम पर पहुंच गया।
कथा के दौरान रुक्मणी विवाह प्रसंग की भावपूर्ण व्याख्या की गई, जिसके साथ प्रस्तुत की गई आकर्षक झांकी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अयोध्या से आए सौरव,सुनील,अशोक और उनके ग्रुप द्वारा प्रस्तुत सुंदर-सुंदर झांकियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। दर्शकों ने भक्ति और कला के इस अद्भुत संगम का भरपूर आनंद उठाया।
कथा दोपहर 3 :05 बजे से 9: 05 बजे रात्रि तक हुआ। कथा पंडाल के आचार्य ब्रह्मदेव पासवान, राजीव राय ने अपने निवेदक पंडित रंजन झा के साथ अध्यक्ष हरदेव पासवान ,सचिव लड्डू राय,कोषाध्यक्ष बूट्टो मंडल, प्रधान सेवक बच्चू साह,पत्रकार राजेश मंडल , एवं गांव के सभी युवा कार्यकर्ता ने विधि-विधान से कथा श्रवण करते हुए रुक्मिणी विवाह का भजन के साथ आनंद लिया ।
वहीं यज्ञशाला परिसर में बने राम दरबार में निरंतर रामधुन का आयोजन भी जारी रहा। आचार्य ब्रह्मदेव पासवान राजीव राय यादव ने पंडित रणजीत झा के मंत्रोच्चार के साथ सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विधिवत पूजन कराते हुए , कथा आरम्भ किया वहीं भक्तों ने कथा का आनंद लेते भक्तिमय माहौल बना दिया।
महायज्ञ के सातवें दिन की भव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा ने श्रद्धालुओं के मन में गहरी आस्था और श्रद्धा का संचार किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जो पूरे आयोजन को सफल और यादगार बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!