डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
नगर निगम, भागलपुर क्षेत्र अंतर्गत नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आधारभूत संरचना के विकास के तहत आज विभिन्न वार्डों में सड़क एवं नाला निर्माण योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया गया। इन योजनाओं का उद्घाटन नगर निगम, भागलपुर की महापौर महोदया डॉ. वसुंधरा लाल एवं उप महापौर डॉ. मो. सलाहउद्दीन अहसन द्वारा संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर संपन्न हुआ।
उद्घाटित प्रमुख योजनाएं:
वार्ड संख्या 26: षष्ठम् राज्य वित्त आयोग योजना मद अंतर्गत तांती टोला में छोटेलाल पासवान के घर से डी० मिश्रा के घर तक पी०सी०सी० पथ एवं आर०सी०सी० नाला निर्माण कार्य (प्राक्कलित राशि: ₹9,86,587.00)।
वार्ड संख्या 26: 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत सुबोध झा के घर से राजीव मिश्रा के घर तक आर०सी०सी० नाला निर्माण कार्य (एकरारनामा राशि: ₹19,61,529.00)।
वार्ड संख्या 22: 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत आदमपुर स्थित लीची बागान में सिद्धि पाण्डेय के घर से तार पाण्डेय के घर तक पी०सी०सी० पथ एवं आर०सी०सी० नाला निर्माण कार्य (प्राक्कलित राशि: ₹8,73,700.00)।
JPG
इस अवसर पर महापौर महोदया डॉ. वसुंधरा लाल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी जनसुविधाओं का विस्तार और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में संबंधित वार्डों के माननीय पार्षद, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर निगम के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
