डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840
100 लीटर गंगाजल, तिरंगे की थीम और उज्जैन महाकाल की भव्य झांकी
भागलपुर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में कच्ची कांवरिया पथ पर शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा कच्ची कांवरिया पथ से लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम तक हर ओर “बोल बम” के जयघोष गूंज रहे हैं तो वही श्रद्धालुओं द्वारा लाई जा रही आकर्षक और विशाल कांवड़ यात्रा श्रद्धा का अद्भुत नजारा प्रस्तुत करती है इसी बीच कोलकाता के शिवभक्तों का एक जत्था उज्जैन के महाकालेश्वर की भव्य प्रतिमा से सजी विशाल कांवड़ लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर चल रहे है वही इस कांवड़ में 100 लीटर कलश में भरा जल रखा गया और कलश को राष्ट्रध्वज तिरंगे की खूबसूरत थीम से सजाया गया है, जो हर श्रद्धालु का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है
कोलकाता के काशीपुर निवासी शिवभक्त रघुनाथ राय ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी वे 100 लीटर गंगाजल वाला विशाल कांवड़ लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे हैं कांवड़ पर उज्जैन के महाकालेश्वर की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है इसे बांस और मटकी की सहायता से पूरी तरह हाथ से तैयार किया गया है इसे बनाने में लगभग तीन महीने का समय लगा, जबकि इसका कुल वजन करीब 300 किलो है
उन्होंने आगे बताया कि उनके साथ 25 से 30 शिवभक्तों का जत्था साथ चल रहे है इस कावड़ को ले जाने में एक बार में चार लोग लगते है सभी शिव श्रद्धालु भक्त सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर निकले हैं और 10 से 12 अगस्त के बीच बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक करेंगे वही इस
जत्थे के सीनियर शिवभक्त बबाई ने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से कांवड़ यात्रा कर रहे हैं पहले हमलोग सामान्य कांवड़ लेकर जाते थे, लेकिन वर्ष 2024 से विशाल कलश वाली कांवड़ यात्रा की शुरुआत की है आगे कहा कि इस कांवड़ को उन्होंने अपने साथियों के सहयोग से स्वयं तैयार किया है इसे बनाने में बांस, रस्सी, तार, और अन्य आवश्यक सामग्रियों का उपयोग किया गया लगभग 20 लोगों ने तीन दिनों की कड़ी मेहनत से बनाया है
उन्होंने बताया कि बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के बाद बासुकीनाथ धाम जाएगे इसके बाद 15 अगस्त को भूतनाथ से जल उठाकर बाबा तारकनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए रवाना होगा इसी कारण हमलोग 100 लीटर वाले कलश को राष्ट्रध्वज तिरंगे की थीम पर सजाया गया है वही
श्रावणी मेले में उज्जैन महाकाल की भव्य प्रतिमा, 100 लीटर गंगाजल से भरा तिरंगा कलश और शिवभक्तों की अटूट आस्था श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह अनोखी और विशाल कांवड़ यात्रा हर किसी को शिवभक्ति और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संदेश दे रही है।
