पथ निर्माण मंत्री ने कोआ पुल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिया दिशा-निर्देश

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840

पथ निर्माण मंत्री ने कोआ पुल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिया दिशा-निर्देश

● NTPC में संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

एंकर- भागलपुर जिले के कहलगांव स्थित NH-80 पर कोआ पुल का पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने विभागीय अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया।

वर्ष 1965 में निर्मित इस पुल की विभागीय रिपोर्ट में तीसरे स्पैन के बेयरिंग लोकेशन एवं गर्डर में दरारें, डेक स्लैब व अन्य हिस्सों में कंक्रीट क्षरण तथा बेयरिंग के निष्क्रिय होने जैसी समस्याएँ चिह्नित की गई है।

मंत्री ने अधिकारियों को पुल के सभी तकनीकी पहलुओं का गहन परीक्षण कर शीघ्र सुरक्षित एवं व्यावहारिक समाधान निकालने का निर्देश दिया, ताकी आवश्यक मरम्मत एवं सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करते हुए इसे हल्के वाहनों के आवागमन योग्य बनाने की दिशा में जल्द कार्रवाई की जा सके और लोगों को राहत मिल सके।

*NTPC में पथ निर्माण विभाग, NHAI एवं कार्यकारी एजेंसियों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक की*

पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेन्द्र ने कहलगांव स्थित NTPC EDC में पथ निर्माण विभाग, NHAI एवं कार्यकारी एजेंसियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

उन्होंन सड़क एवं पुल निर्माण में आ रही समस्याओं तथा उनके समाधान को लेकर बिंदुवार समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान बिहार ट्रक ओनर्स एसोसिएशन द्वारा कोआ पुल बंद रहने की अवधि में भारी वाहनों के परिचालन से संबंधित विषय रखा गया।

विषय की गंभीरता को देखते हुए तत्काल स्थल निरीक्षण कर मिर्जाचौकी–
पीरपैंती–शिवनारायणपुर फोरलेन–घोघा–NH-80 होते हुए भागलपुर जीरोमाइल तक वैकल्पिक मार्ग पर रात्रि 9 बजे से सुबह 4 बजे तक लोडेड ट्रकों के नियंत्रित परिचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

साथ ही स्पष्ट निर्देश दिया गया कि इस अवधि में ट्रकों के कारण यातायात व्यवस्था बाधित होने, जाम लगने अथवा किसी अन्य प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा इसकी जिम्मेदारी ट्रक ओनर्स एसोसिएशन की होगी।

मंत्री ने तत्काल अधिकारियों एवं संबंधित पक्षों के साथ चर्चा कर जनसुविधा, यातायात व्यवस्था एवं निर्माण कार्यों को प्रभावित किए बिना व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित करने की पहल की।

मौके पर कहलगांव विधायक सुभानंद मुकेश, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शाह, संबंधित विभागों एवं एजेंसियों के अधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य लोग थें।

मंत्री ने कहा कि, जनहित से जुड़ी समस्याओं का त्वरित और व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।

बाइट- ई कुमार शैलेन्द्र,
मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!