कटिहार:15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में धूमधाम पूर्वक मनाया जाएगा

कटिहार:15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में धूमधाम पूर्वक मनाया जाएगा

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार

 

*मुख्य समारोह राजेंद्र स्टेडियम, कटिहार के स्थान पर महेश्वरी एकैडमी के मैदान में होगा*

आज दिनांक 11.08.2026 को विकास भवन के सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के अध्यक्षता में 80 वां स्वतंत्रता दिवस(15 अगस्त 2026) समारोह को भव्य और हर्षोल्लास वातावरण के साथ मनाने एवं सफलतापूर्वक आयोजन हेतु तैयारियों के संबंध में सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया।

*सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कतिपय कारणों से राजेंद्र स्टेडियम,कटिहार में मुख्य समारोह का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए नया स्थल महेश्वरी एकैडमी का मैदान होगा। जहां सभी तैयारियां को चरणबद्ध तरीके से स-समय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।*

बैठक में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर पूर्व वर्ष में की तैयारी के संबंध में सभी विभाग के पदाधिकारियों के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।
संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा दिये गये फीडबैक के आधार पर इस वर्ष की तैयारियों को प्रारंभ करने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने दिया।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि पूर्व के वर्षों की भांति स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा ।उक्त अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में माननीय, वरीष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं वरीय पदाधिकारियों के साथ आम नागरिक को आमंत्रित किया जाएगा ।
पूर्व की भांति आकर्षक परेड विभिन्न पुलिस की टुकड़ियों एवं एनसीसी के कैडेट्स के द्वारा किया जाएगा।
महेश्वरी एकैडमी के मैदान में सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां के तहत मैदान की साफ-सफाई, भवन एवं गेट का रंग रोगन,भाषण मंच, विशिष्ट , महानुभावों एवं सम्मानित व्यक्तियों के बैठने के लिए स्थान पर बेरिकेडिंग कर घेराबंदी इत्यादि की व्यवस्था एवं सभी प्रकार की आवश्यक तैयारी स-समय स्वतंत्रता दिवस के पूर्व ही पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह पर आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारित सोशल मीडिया, फेसबुक, वेबकास्ट, केवल टीवी आदि के माध्यम से भी किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां स-समय पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया।
ताकि आमजन अपने घर पर रहकर भी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को देख सकें।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा स-समय तैयारियों को पूरा करने का भी आदेश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल अधिकारी कटिहार सदर,पुलिस उपाधीक्षक जिला मुख्यालय,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व प्रशाखा, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य प्रशाखा, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय प्रशाखा, निदेशक डीआरडीए(NEP), जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी कटिहार के एवं अन्य वरीय जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!