डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
शिवनारायणपुर थानान्तर्गत दो अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 30 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी / छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक-11/12.08.2026 को रात्रि करीब 12:00 बजे शिवनारायणपुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की शिवनारायपुर थानान्तर्गत वेवफा चाय दुकान के समीप कुछ अपराधकर्मी अवैध आग्नेयास्त्र के साथ किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने के उद्देश्य से घुम रहे हैं।उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के निगरानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कहलगांव-02, भागलपुर तथा थानाध्यक्ष शिवनारायणपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम के द्वारा सशस्त्र बल के साथ शिवनारायणपुर थानान्तर्गत वेवफा चाय दुकान के समीप सघन वाहन चेंकिग के दौरान देखा गया कि पीरपैंती की ओर से आ रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस बल को देखकर विपरीत दिशा में भागने लगें जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से हिरासत में लिया गया तत्पश्चात पूछ-ताछ तथा तलाशी के क्रम में 01. धर्मेन्द्र कुमार पिता-शालीग्राम मंडल सा०-बकिया दियारा थाना-बरारी जिला-कटिहार के पास से 01 (एक) देशी कट्टा एवं 28 (अठाईस) जिंदा कारतूस 02. राकेश उर्फ राजेश मंडल पिता-किशन मंडल सा०-बकिया दियारा थाना-बरारी जिला-कटिहार के पास से 02 (दो) जिंदा कारतूस के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पूछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत् कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी :-01. देशी कट्टा:-01।02. जिंदा कारतूसः-30। 03. मोटरसाइकिलः-01। गिरफ्तारीः-01. धर्मेन्द्र कुमार पिता-शालीग्राम मंडल।02. राकेश उर्फ राजेश मंडल पिता-किशन मंडल दोनों सा०-बकिया दियारा थाना-बरारी जिला-कटिहार। जिला-कटिहार छापामारी दल की विवरणी :- पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष अमित कुमार शिवनारायणपुर थाना।पु०अ०नि० अरूण कुमार शिवनारायणपुर थाना।सि0/903 निरंजन कुमार शिवनारायणपुर थाना।BHG/362253 आयुष कुमार शिवनारायणपुर थाना।
