भागलपुर में भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार
भागलपुर 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत भागलपुर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, कलाकार, शिक्षक, पदाधिकारी और जिला प्रशासन के कर्मी शामिल हुए
रैली का शुभारंब समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय के नेतृत्व में हुआ हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ रैली तिलकामांझी चौक स्थित तिलकामांझी की प्रतिमा तक पहुंची और फिर वापस समाहरणालय परिसर लौटकर संपन्न हुई रैली में जिला प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए
बाइट — अलंकृता पांडे जिलाधिकारी भागलपुर
बाइट — मनोज पंडीत मनजूशा गूरू
