भागलपुर विभिन्न घाटों से उठाया तीसरी सोमवारी का बम ने गंगाजल, 17 घंटे में बासुकीनाथ पहुंचने का संकल्प

भागलपुर विभिन्न घाटों से उठाया तीसरी सोमवारी का बम ने गंगाजल, 17 घंटे में बासुकीनाथ पहुंचने का संकल्प

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर। सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर भागलपुर के बरारी17 सीढ़ी घाट, गर्ल्स कॉलेज घाट, बूढ़ानाथ घाट, खिरनी घाट और हनुमान घाट समेत विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लाखों कांवरियों ने गंगाजल उठाया और बाबा बासुकीनाथ को जल अर्पित करने के लिए दुमका की ओर रवाना हुए। इनमें बड़ी संख्या में डाक बम भी शामिल रहे।
डाक बम भागलपुर से करीब 105 किलोमीटर की दूरी तय कर लगभग 17 घंटे में बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर जगह-जगह कांवरियों की सेवा के लिए शिविर लगाए गए हैं। शिविरों में गर्म- पानी ठंडा पानी, चाय सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
जगदीशपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार और सरपंच विनोद यादव सहित अन्य लोग भी कांवरियों की सेवा व्यवस्था में जुटे रहे। वहीं, जगदीशपुर में नवयुवक संघ और नटराज कलेक्शन की ओर से कई वर्षों से डाक बमों की सेवा की जा रही है।
कांवरियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है। जगदीशपुर थानाध्यक्ष के निर्देश पर मुख्य मार्ग के चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और डाक बमों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार सड़क पर निगरानी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!