डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
भागलपुर नगर निगम से सटा नगर पंचायत हबीबपुर ,जो स्मार्ट सिटी के महज दूरी पर हबीबपुर चौक से अंबे रोड में जाने वाले रास्तों को जोड़ती है वहीं नजदीक ग्राम पंचायत के वार्ड 5 में बारिश के पानी जमने से दिखा बुरा हाल।
भागलपुर जिला अंतर्गत नगर पंचायत वार्ड संख्या 5 के मुख्य मार्ग हबीबपुर चौक से अंबे रोड के जनता का बारिश के पानी जमने के कारण हो रही आम जन जीवन में कई परेशानियॉ देखने को मिल रही है वहीं स्थानीय निवासी मोहम्मद सरसार खां ने बताया कि वार्ड 5 के पार्षद को इस बात की कई बार सूचना दी गई है फिर भी कोई भूमिका उनके तरफ से नहीं निभाया गया है , हालात इस तरह बद से बत्तर बन गया है कि हल्की बारिश अगर हो गई तो इस ओर से उस ओर जाने के लिए गंदे पानीयों में से गुजरना पड़ता है बारिश होने से सामने देख ही रहे हैं । वहीं वृद्ध मोहम्मद सल्लू ने कहा कि यह रास्ता अमरपुर रोड के हबीबपुर चौक से अम्बे रोड को शहर भागलपुर के कई वार्ड के रास्ते को जोड़ता है यहां के जनप्रतिनिधि किसी की एक जरा भी नहीं सुनते और तो और जीत के बाद आने की जरूरत भी नहीं समझते।देखा जाए तो यह रास्ता नगर पंचायत के नजदीक महज 50 मीटर की दूरी पर है और तस्वीरों के माध्यम से देख रहे कि नाला पूरी तरह से भरा पड़ा है जिनकी सफाई नहीं हुई है यह भी एक बड़ा कारण जल जमाव का है। अब देखा जाए तो भागलपुर स्मार्ट सिटी नामों से सिर्फ जानी जाती है या कामों में भी जानी जाएगी ।
