श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर 20 अगस्त 2026 को किशनगंज जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में विशेष समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश यात्रा का आयोजन किया गया।

किशनगंज

श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर 20 अगस्त 2026 को किशनगंज जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में विशेष समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश यात्रा का आयोजन किया गया।

श्री नवीन कुमार,जिला पदाधिकारी ,किशनगंज के निर्देशानुसार जिलांतर्गत समरसता संकल्प अभियान के तहत अगले चरण में 27 अगस्त 2026 से प्रत्येक बृहस्पतिवार को सभी पंचायतों के सभी अनुसूचित जाति टोलों में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस अभियान का उद्देश्य अनुसूचित जाति के सभी परिवारों को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की शत प्रतिशत संतृप्ति प्रदान करना है।

विकास शिविर के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे राशन कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्यालय एवं आंगनबाड़ी में नामांकन, आयुष्मान भारत कार्ड, श्रम कार्ड, विभिन्न पेंशन योजना, हर घर नल का जल, मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की गली नाली योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री जन धन योजना, बिजली कनेक्शन, जीविका, मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना, शौचालय निर्माण, वासभूमि आदि से वंचित परिवारों को लाभ पहुंचाना है।

शिविर आयोजन के पूर्व विकास मित्रों के माध्यम से अनुसूचित जाति टोलों में जन जागरूकता अभियान चलाते हुए योजना से वंचित योग्य व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त कर इसका निष्पादन किया जाएगा।

शिविर की तिथि को निष्पादित आवेदनों की हकदारी का वितरण किया जाएगा एवं प्राप्त नए आवेदनों का संधारण करते हुए संबंधित विभाग या कार्यालय के माध्यम से निष्पादन कराया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!