कटिहार में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा: 24 अगस्त को बाबा गोरखनाथ धाम पहुंचेगा हेलीकॉप्टर, सुबह 10:25 बजे बरसेंगे गुलाब के फूल

कटिहार में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा: 24 अगस्त को बाबा गोरखनाथ धाम पहुंचेगा हेलीकॉप्टर, सुबह 10:25 बजे बरसेंगे गुलाब के फूल

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार

बिहार पर्यटन विभाग और BSTDC की ओर से श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर कांवड़िया श्रद्धालुओं के लिए अनूठी पहल की जा रही है। कटिहार जिले के बाबा गोरखनाथ धाम (शिव मंदिर) में 24 अगस्त, सोमवार को हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की जाएगी।
विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, हेलीकॉप्टर सुबह 9:25 बजे पटना के स्टेट हैंगर से गुलाब के फूल लेकर उड़ान भरेगा। यह सुबह 10:25 बजे बाबा गोरखनाथ धाम पहुंचेगा। यहां हजारों कांवड़िया श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे।

बारसोई में 10:40 बजे होगी लैंडिंग

पुष्पवर्षा के बाद हेलीकॉप्टर सुबह 10:40 बजे बारसोई के सद्भावना मैदान में उतरेगा। इसके बाद 10:55 बजे कटिहार से पटना के लिए वापस उड़ान भरेगा और दोपहर 12 बजे स्टेट हैंगर, पटना पहुंचेगा।

लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं बाबा गोरखनाथ धाम

बाबा गोरखनाथ धाम बिहार के प्रमुख शिव धामों में शामिल है। हर साल श्रावण मास में यहां बड़ी संख्या में कांवड़िया जल चढ़ाने पहुंचते हैं। पर्यटन विभाग ने इस बार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धाम को पुष्पवर्षा कार्यक्रम के लिए चुना है।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासन उत्साहित

पुष्पवर्षा को लेकर जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग उत्साहित हैं। ऐतिहासिक कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बाबा गोरखनाथ धाम पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!