कटिहार :आज दिनांक 06.07.2026 को पुलिस केंद्र, कटिहार में पुलिस अधीक्षक, कटिहार द्वारा 237 प्रशिक्षु सिपाहियों के पारण परेड अभ्यास का निरीक्षण किया गया।

कटिहार :आज दिनांक 06.07.2026 को पुलिस केंद्र, कटिहार में पुलिस अधीक्षक, कटिहार द्वारा 237 प्रशिक्षु सिपाहियों के पारण परेड अभ्यास का निरीक्षण किया गया।

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड की अनुशासन, समन्वय, वर्दी की सुसज्जता एवं अभ्यास की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया। साथ ही प्रशिक्षुओं को अनुशासन, समयपालन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया गया तथा संबंधित पदाधिकारी को पारण परेड की तैयारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

परेड अभ्यास का मुख्य उद्देश्यशारीरिक और मानसिक फिटनेस: पुलिस कर्मियों की कार्यकुशलता और शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से दौड़ और कठिन पीटी (PT) अभ्यास कराए जाते हैं।

अनुशासन और एकरूपता: परेड ग्राउंड में टर्नआउट चेक के माध्यम से जवानों की वर्दी, स्वच्छता और अनुशासन का कड़ा निरीक्षण किया जाता

दंगा व भीड़ नियंत्रण: त्योहारों (जैसे मुहर्रम व अन्य पर्व) और कानून-व्यवस्था की स्थितियों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्यूआरटी (QRT) टीमों के साथ विशेष दंगा नियंत्रण पूर्वाभ्यास (मॉक ड्रिल) आयोजित किया जाता है। इसमें अश्रु गैस (टियर गैस) और अन्य सुरक्षा उपकरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!