फुलवरिया बाजार में नशामुक्ति को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

फुलवरिया बाजार में नशामुक्ति को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

रिपोर्टर मुजाहीर टेढ़ागाछ किशनगंज

किशनगंज: टेढ़ागाछ प्रखंड के फुलवरिया बाजार में नशामुक्ति को लेकर पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष दिलशाद खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।
फ्लैग मार्च में अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार, मुखिया अबू बकर सहित पुलिस पदाधिकारी, जवान एवं स्थानीय लोग शामिल रहे। इस दौरान पुलिस ने लोगों से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की कि नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज बनाने के लिए सभी मिलकर सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!