छात्रा को रसैल वाईपर ने डसा, डिब्बे में सांप बंद कर अस्पताल पहुंचे परिजन; 26 एंटी-स्नेक वेनम की डोज
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर नवगछिया रंगरा थाना क्षेत्र के ज्ञानी दास टोला में शनिवार की सांप के काटने से 16 वर्षीय छात्रा अंशु कुमारी घायल हो गई घटना के बाद परिजनों ने घबराने के बजाय जिस सांप ने छात्रा को डसा था, उसे पकड़कर एक डिब्बे में बंद किया और उसी डिब्बे को लेकर छात्रा के साथ नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए सांप को देखने के लिए अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ भी जुट गई जानकारी के अनुसार, ज्ञानी दास टोला निवासी पंकज मंडल की पुत्री अंशु कुमारी शनिवार सुबह करीब चार बजे शौचालय जाने के लिए चप्पल पहन रही थी इसी दौरान चप्पल के पास छिपे सांप ने उसके पैर में डस लिया छात्रा के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे अंशु के चाचा मनोज मंडल के अनुसार, सांप के काटने के बाद परिजनों ने उसी सांप को पकड़ लिया और सुरक्षित तरीके से एक डिब्बे में बंद कर दिया इसके बाद छात्रा के साथ सांप को भी अस्पताल ले जाया गया, ताकि चिकित्सकों को सांप की पहचान करने में मदद मिल सके और उसके अनुसार इलाज किया जा सके मामले की सूचना वन विभाग को भी दी गई है अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने छात्रा का उपचार शुरू किया चिकित्सकों के अनुसार, अंशु को अब तक 26 एंटी-स्नेक वेनम (एंटी डॉट) की डोज दी जा चुकी है फिलहाल उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है, लेकिन जहरीले सांप के काटने के कारण उसे लगातार चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है
