नेपाल के मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, श्रावणी मेला की व्यवस्था की जमकर सराहना

नेपाल के मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, श्रावणी मेला की व्यवस्था की जमकर सराहना

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा की पावन धारा और विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के बीच भारत-नेपाल के धार्मिक रिश्तों को मजबूत करने का एक अहम संदेश सामने आया नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री कृष्ण प्रसाद यादव एवं कृषि मंत्री श्याम पटेल सुल्तानगंज पहुंचे और गंगाजल भरकर देवघर के लिए रवाना हुए देवघर प्रस्थान से पहले नमामि गंगे घाट स्थित अशोका गार्डन में जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार ने दोनों अतिथियों का फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया इस दौरान भारत और नेपाल के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई मुख्यमंत्री कृष्ण प्रसाद यादव ने सुल्तानगंज में श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बिहार सरकार की तैयारी प्रशंसनीय है उन्होंने व्यवस्था के लिए बिहार सरकार को धन्यवाद दिया और भविष्य में इसे और बेहतर बनाने की बात कही उन्होंने कहा कि अयोध्या-जनकपुर और लुंबिनी-गौतम बुद्ध कॉरिडोर की तर्ज पर देवघर और नेपाल के पशुपतिनाथ धाम को जोड़ने की दिशा में भारत सरकार से बातचीत की जाएगी उनका कहना था कि यदि दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों को धार्मिक पर्यटन के माध्यम से जोड़ा जाता है तो भारत और नेपाल के श्रद्धालुओं को एक साथ दोनों धामों के दर्शन का अवसर मिलेगा। यह पहल धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ दोनों देशों के सदियों पुराने सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रिश्तों को भी नई मजबूती दे सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!