आज सोमवार को परबत्ता थाना अंतर्गत राघोपुर गांव में गंगा तटबंध टूटने की सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
संवाददाता शुभम कुमार नवगछिया बिहार
नवगछिया।आज सोमवार को परबत्ता थाना अंतर्गत राघोपुर गांव में गंगा तटबंध टूटने की सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी, भागलपुर, पुलिस अधीक्षक, नवगछिया एवं अनुमंडल पदाधिकारी, नवगछिया द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर जमीनी स्थिति का आकलन किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
स्थिति को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन के जान-माल की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही, प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक सामग्री, संसाधन एवं राहत संबंधी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र में लगातार स्थिति की निगरानी एवं समन्वित कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें।
