कटिहार से दक्षिण भारत के लिए ट्रेन और तेजनारायणपुर–मालदा रेल विस्तार: सांसद ने उठाई पुरजोर मांग

कटिहार से दक्षिण भारत के लिए ट्रेन और तेजनारायणपुर–मालदा रेल विस्तार: सांसद ने उठाई पुरजोर मांग

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार

कटिहार, 26 अगस्त: 25 अगस्त 2026 को आयोजित 98वीं ZRUCC (क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति) की बैठक में सांसद तरीक अनवर की ओर से कटिहार रेल मंडल में यात्री सुविधाओं, बेहतर कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय समस्याओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

बैठक में उठाई गई प्रमुख मांगें:

रेल कनेक्टिविटी का विस्तार: कटिहार–मनिहारी–तेजनारायणपुर रेलखंड को भालुका रोड होते हुए मालदा टाउन तक विस्तारित करने की मांग।
दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेन: कटिहार से दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों के लिए सीधी दैनिक ट्रेन सेवा शुरू करने का प्रस्ताव।

सर्कुलर रेल सेवा: ग्रामीण और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष सर्कुलर रेल सेवा शुरू करने का आग्रह।

स्टेशनों पर ठहराव: जनहित को ध्यान में रखते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की मांग।

सांसद जी की पहलों पर रेलवे की प्रगति:
कटिहार–पटना इंटरसिटी: यात्रियों की मांग पर 15 अगस्त 2026 से 3AC कोच अस्थायी रूप से जोड़ दिया गया है।

सुधानी रेलवे स्टेशन: गरीब नवाज एक्सप्रेस के ठहराव से संबंधित प्रस्ताव 23 अगस्त 2026 को रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है।

कटिहार स्टेशन का आधुनिकीकरण: ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत कटिहार रेलवे स्टेशन के सर्वांगीण विकास व उन्नयन हेतु ₹19.98 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।
कटिहार की जनता की सुविधाओं और क्षेत्र के आधुनिक रेल नेटवर्क के लिए सांसद तरीक अनवर निरंतर समर्पित और प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!