कटिहार में ₹1100 लागू को मिली पेंशन राशि: मुख्यमंत्री ने 2.86 लाख पेंशनधारियों को 58 करोड़ दिए, DBT के माध्यम से खातों में भेजी
संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 10 जुलाई 2026 को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 2.86 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खातों में 58 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई।
कटिहार जिला मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ने इस पेंशन राशि का अंतरण किया, जिसका सीधा प्रसारण किया गया। प्रत्येक पात्र लाभुक को 1100 रुपये की पेंशन राशि मिली। इस अवसर पर कटिहार के एनआईसी केंद्र में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी भी मौजूद थे।
कटिहार जिले में जून 2026 के भुगतान के तहत, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 51,754 लाभार्थियों को 11,38,58,800 रुपये का भुगतान किया गया।
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत 1,39,003 लाभार्थियों को 16,18,68,900 रुपये की राशि भेजी गई। इसके अतिरिक्त, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 18,415 लाभार्थियों को भी पेंशन राशि का भुगतान किया गया।
इस पहल से जिले के लाखों वृद्ध, विधवा और अन्य जरूरतमंद पेंशनधारियों को सीधे उनके बैंक खातों में समय पर आर्थिक सहायता मिली है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सरकार का उद्देश्य पेंशन योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ, बिना किसी बिचौलिए के सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाना है।
