भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षा बंधन, जगदीशपुर बाजार में बढ़ी रौनक

भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षा बंधन, जगदीशपुर बाजार में बढ़ी रौनक

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

जगदीशपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षा बंधन को लेकर जगदीशपुर बाजार में गुरुवार को काफी रौनक देखने को मिली। पर्व से एक दिन पहले ही बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर राखी और मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई।
जगदीशपुर मुख्य बाजार होने और यहां बेहतर गुणवत्ता का सामान उपलब्ध होने के कारण आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं एवं अन्य लोग राखी, मिठाई और पर्व से जुड़ी सामग्री की खरीदारी करने पहुंचे। रक्षा बंधन को लेकर बाजार में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही।
वहीं, रक्षा बंधन को लेकर मिठाइयों के दामों में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिली। बाजार में पनीर करीब 600 रुपये किलो, रसगुल्ला 300 रुपये किलो, साधारण मिठाई 300 रुपये किलो और काजू बर्फी करीब 1200 रुपये किलो तक बिक रही है। ग्राहकों का कहना है कि आम दिनों की तुलना में पर्व के अवसर पर मिठाइयों की कीमत काफी बढ़ गई है। इसके बावजूद भाई-बहन के पर्व को देखते हुए लोग मिठाई खरीदने को मजबूर हैं।
बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए जगदीशपुर प्रशासन की ओर से भी लगातार गश्त की जा रही है। भीड़ और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासन सतर्क नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!