RJD की जिलेवार रायशुमारी बैठक में मुश्ताक आलम की सक्रिय भागीदारी

पटना में RJD की संगठन पुनर्गठन बैठक, जिला अध्यक्ष पद के लिए मांगे गए चार-चार नाम

ज़की हमदम 

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की संगठन पुनर्गठन और जिलेवार रायशुमारी बैठक पटना में पार्टी नेता तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को नए सिरे से मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रत्येक जिले के जिला अध्यक्ष पद के लिए चार-चार नाम सुझाने को कहा गया। पार्टी नेतृत्व ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और संगठनात्मक ढांचे को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।बैठक में संगठन से जुड़े नए नियमों और प्रस्तावित बदलावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। राजद नेता मुश्ताक आलम ने कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना पार्टी की आगामी गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण है।

इस दौरान विभिन्न जिलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को लेकर अपने सुझाव रखे। किशनगंज से पूर्व विधायक अंजार नईमी, राजद नेता मुश्ताक आलम समेत कई नेता बैठक में मौजूद रहे और उन्होंने संगठन से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!