भागलपुर के केलापुर गाँव में डाड़ के पानी में मिलीं दो नाबालिग बच्चियों की लाश
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर के कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार में सोमवार को डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद हुए। दोनों बच्चियां गौराचौकी हरिजन टोला की रहने वाली थीं और रविवार सुबह कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर घर से एक साथ निकली थीं।
देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने कजरैली थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार को ग्रामीणों ने पानी में शव उतराते देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कजरैली थानाध्यक्ष गौतम कुमार और बाईपास थानाध्यक्ष विकास कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला गया और आगे की कार्रवाई के लिए बाईपास थाना लाया गया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया। मौके पर FSL टीम ने भी जांच की। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया डूबने से मौत की आशंका है, जबकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
