डेस्क/बिहार
लोकेशन/
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840
245.985 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
ऐंकर -भागलपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में तिलकामांझी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 245.985 लीटर विदेशी शराब बरामद की है इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि तिलकामांझी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर में भारी मात्रा में विदेशी शराब रखी गई है सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी की छापेमारी के दौरान पुलिस ने सोनू कुमार उर्फ संजू कुमार को हिरासत में लिया इसके बाद पुलिस टीम ने उसके घर की तलाशी ली तलाशी के दौरान घर से कुल 245.985 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया इस कार्रवाई में तिलकामांझी थाना पुलिस के साथ डीआईयू टीम, भागलपुर भी शामिल रही बरामद शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब आरोपी के पास कहां से पहुंची थी और इसके पीछे शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की कोई भूमिका है या नहीं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है
बाइट — हेमंत कुमार सिंह सिटी डीएसपी भागलपुर
