डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840
जमुई की नाबालिग छात्रा के साथ अपराधियों द्वारा की गई हरकतों के खिलाफ आज जिला महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के द्वारा भागलपुर समाहरणालय के मुख्य द्वार कचहरी चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर प्रतिरोध दर्ज कराया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि या घटना सिर्फ बिहार ही नहीं पुरे देश को शर्मसार करने वाला कृत्य है। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाली इस तथाकथित डबल इंजन की सरकार में नाबालिग छात्राएं भी महफूज नहीं है। सरेराह घटित घटना ने यह साबित कर दिया है कि बिहार की सत्ता ऐसे हाथों में है जो बिहार की बेटियों की हिफाजत नहीं कर सकती है। सत्ता पर काबिज लोगों का वास्ता अपराधियों से है और प्रशासन सत्ता की दासी बन चुकी है। क्या ऐसी ही हुकूमत के लिए बिहार की जनता ने भाजपा और उसके नाकाबिल नेताओं को चुना था। महिलाओं को याद रखना चाहिए कि दस हजार का महिलाओं को प्रलोभन देकर सत्ता में आई यह सरकार महिलाओं की हिफाजत में पूरी तरह असफल रही है । अगर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी में थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उसे फौरन मुख्यमंत्री पद से इस्तिफा देकर महिलाओं के समक्ष इस घटना को लेकर प्रायश्चित करना चाहिए। कार्यक्रम का प्रारम्भ पूर्व विधायक श्री अजीत शर्मा जी के निवास स्थित कांग्रेस के कैम्प कार्यालय से जुलूस की शक्ल में कचहरी चौक पहुँच कर पुतला दहन के पश्चात सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ० अभय आनन्द, सोइन अंसारी, जिला महिला कांग्रेस की समन्बयक ज्योति देवी, मिनाक्षी रायल, पूजा पाण्डेय, नूरी खानम, खुसबू देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
