कंटेनर के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत , दो घायल

कंटेनर के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत , दो घायल

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सन्हौला मोड़ के पास एक कंटेनर के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत हो गई । जबकि उसके साथ जा रहे उनके बेटे और एक अन्य महिला घायल हो गई । मृतक महिला की पहचान बांका के रजौन थाना अन्तर्गत तिलकपुर गांव के राकेश पोद्दार की पत्नी वन्दना देवी ( 42 वर्ष ) के रूप में की गई है । जबकि घायलों में उसका पुत्र गुरुदेव पोद्दार और सुदामा देवी शामिल है । घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। घटना के बाद मौके से थोड़ी दूर पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस बलों ने तीनों को सीएससी जगदीशपुर पहुंचाया । जहां चिकित्सक ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया । वही सूचना पाकर मृतक महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे । जिसके बाद अस्पताल परिसर में चीख पुकार मच गई । परिजनों ने बताया कि महिला अपने पुत्र और गांव की एक महिला के साथ गोनुधाम पूजा करने गई । पूजा कर घर वापस लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गई ।
वही स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार तीनों लोग रजौन की तरफ जा रहा था । तभी पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने उसे धक्का मार दिया । जिससे तीनों लोग सड़क पर गिर गए । इस दौरान महिला के सर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई । वही घटना के बाद चालक कंटेनर लेकर भागने लगा । जिसे पुलिस ने थोड़ी खदेड़ कर पकड़ लिया । उधर सूचना पाकर जगदीशपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । थानाध्यक्ष रामचम्द्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । साथ ही दुर्घटना में शामिल चालक को गिरफ्तार कर कंटनेर को जब्त कर लिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!