डेस्क बिहार भागलपुर 8 oct 2026 संजीव कुमार शर्मा भागलपुर
कंधे पर कांवर, मन में संकल्प: पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना लेकर बाबा धाम रवाना हुए सांसद गोपाल जी ठाकुर
भागलपुर कंधे पर कांवर, मन में संकल्प: पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना लेकर बाबा धाम रवाना हुए सांसद गोपाल जी ठाकुर कच्ची कांवरिया पथ पर इन दिनों शिवभक्तों की आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में कांवरिया पैदल बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर रवाना हो रहे हैं इसी क्रम में दरभंगा से बीजेपी सांसद गोपाल जी ठाकुर भी कांवर यात्रा पर निकले सांसद को कंधे पर कांवर लेकर अपने सहयोगियों के साथ पैदल बाबा धाम की ओर जाते हुए देखा गया सांसद गोपाल जी ठाकुर ने सुल्तानगंज में गंगा नदी से पवित्र जल भरा और इसके बाद बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए पैदल यात्रा शुरू की इस दौरान स्थानीय थाना अध्यक्ष विपुल कुमार और एसआई शंभू पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे बातचीत के दौरान सांसद ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और देशवासियों के जनकल्याण की कामना को लेकर बाबा बैद्यनाथ की यात्रा पर निकले हैं उन्होंने कहा कि कंधे पर कांवर और मन में संकल्प लेकर बाबा धाम पहुंचकर भगवान शिव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र, देश की खुशहाली और जनकल्याण की प्रार्थना करेंगे करीब 105 किलोमीटर लंबी यह कांवर यात्रा मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ से होकर आगे बढ़ेगी यात्रा के दौरान सांसद अपने सहयोगियों के साथ पैदल ही बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे कच्ची कांवरिया पथ पर सांसद के कांवर लेकर गुजरने की खबर मिलते ही आसपास मौजूद लोगों और कांवरियों में भी उत्साह देखने को मिला धार्मिक आस्था के साथ राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े एक जनप्रतिनिधि के इस तरह कांवर यात्रा में शामिल होने की तस्वीरें भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं
