डेस्क बिहार भागलपुर 8oct 2026 संजीव कुमार शर्मा भागलपुर
भागलपुर में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के पांच ठिकानों पर छापेमारी
भागलपुर में आर्थिक अपराध इकाई यानी EOU ने बड़ी कार्रवाई की है। तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हनुमान पथ मोहल्ले में योजना एवं विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के आवास पर EOU की टीम छापेमारी कर रही है
जानकारी के अनुसार आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की जा रही है EOU की टीम एक साथ कुल पांच ठिकानों पर छापेमारी कर रही है नारद कुमार दास मुंगेर में योजना एवं विकास विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं
फिलहाल EOU की टीम उनके आवास समेत अन्य ठिकानों पर दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है टीम द्वारा विभिन्न दस्तावेजों और संपत्ति से संबंधित कागजातों की पड़ताल की जा रही है
छापेमारी की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि टीम को क्या-क्या बरामद हुआ है और जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं। मामले में EOU की कार्रवाई जारी है
