भागलपुर के बाईपास थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर प्रतिबंध लगाने की अपील

डेस्क बिहार भागलपुर 8-10-2026 रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर के बाईपास थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर प्रतिबंध लगाने की अपील

भागलपुर के बाईपास थाना परिसर में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विकास कुमार ने की। इसमें विभिन्न पंचायतों के मुखिया, उपमुखिया, सरपंच और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी विकास कुमार ने दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी तरह की भ्रामक खबर नहीं फैलाने की अपील की गई।
वहीं, खीरीबांध के मुखिया अजय कुमार राय ने कहा कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की अपील की।
प्रशासन ने सभी से त्योहार के दौरान शांति, सद्भाव और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!