डेस्क बिहार भागलपुर 9-10-2026
संजीव कुमार शर्मा भागलपुर
पीरपैंती में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, सीएनजी टेंपो और ट्रैक्टर में मारी टक्कर, पांच घायल
भागलपुर के पीरपैंती में देर रात सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए घटना रिफातपुर बासा के पास की है जहां काले रंग की तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाराहाट की ओर जा रही सीएनजी टेंपो और एक ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी इस हादसे में टेंपो चालक दिलीप कुमार ठाकुर समेत रितेश कुमार, इरशाद अहमद, अकबर अंसारी और सागर कुमार घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही एसआई ब्रजकिशोर चौधरी मौके पर पहुंचे उन्होंने डायल 112 की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल पीरपैंती पहुंचाया जहां उनका इलाज किया गया वहीं दो घायलों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है
