सांप के डसने से ऑटो चालक की मौत

डेस्क /बिहार
लोकेशन /भागलपुर
ब्यूरो चीफ/अमित कुमार
9798944840

सांप के डसने से ऑटो चालक की मौत

वियो कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव में सांप के काटने से 35 वर्षीय सीएनजी ऑटो चालक मुकेश कुमार की मौत हो गई।

मुकेश रात में खाना खाने के बाद सो रहे थे, तभी सांप ने उन्हें डस लिया। सुबह तबीयत बिगड़ने पर परिजन पहले इसे गैस की समस्या समझते रहे। कमरे से सांप निकलने पर घटना का पता चला। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मुकेश चार बच्चों के पिता थे। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है। सूचना पर मोहनियां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया।

बाइट मृतक के परिजन

बाइट स्थानीय मुखिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!