डेस्क बिहार भागलपुर 10-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
अठनिया गांव में घर के पीछे गड्ढे में मिला महिला का शव, तीन दिनों से थी लापता
भागलपुर पीरपैंती थाना क्षेत्र के अठनिया गांव में शनिवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब घर के पीछे पानी से भरे गड्ढे में एक महिला का शव मिला मृतका की पहचान गुड्डू यादव की पत्नी राधिका देवी (22 वर्ष) के रूप में हुई है महिला पिछले तीन दिनों से लापता थी घर के पीछे ही शव मिलने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं जानकारी के अनुसार, राधिका देवी पिछले तीन दिनों से घर से लापता थी परिजन उसकी तलाश कर रहे थे इसी बीच शनिवार की सुबह घर के पीछे स्थित गड्ढे में पानी के अंदर उसका शव दिखाई दिया घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया मृतका अपने पीछे एक साल की मासूम बेटी अनुष्का को छोड़ गई है मां की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पति, मासूम बेटी, मां और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का विलाप सुनकर ग्रामीण भी भावुक हो रहे हैं गांव के मुखिया पवन यादव ने बताया कि राधिका देवी पिछले तीन दिनों से लापता थी परिजन और ग्रामीण उसकी खोजबीन कर रहे थे शनिवार की सुबह घर के बाहर गड्ढे में उसका शव मिला घटना की सूचना मिलने पर पीरपैंती थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उनके साथ सब इंस्पेक्टर आमोद कुमार ठाकुर, अमरजीत कुमार और राहुल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की इधर, मृतका के पिता बुच्चो यादव और परिवार के अन्य सदस्यों ने मौखिक रूप से आरोप लगाया है कि राधिका की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंका गया है हालांकि, हत्या के आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है
फिलहाल, थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच कर रही है महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगा घटना के बाद गांव में शोक के साथ-साथ कई सवाल भी खड़े हो गए हैं।
