भागलपुर पहुंचे भूमि एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत ।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/ब्यूरो हेड
9798944840

 

भागलपुर पहुंचे भूमि एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत ।

भागलपुर जिला कोशी स्नातक चुनाव को लेकर समीक्षात्मक बैठक मैं शामिल होने बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल रेल मार्ग से भागलपुर पहुंचे जहां स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने फुल एवं बुके देकर भव्य स्वागत किया । वहीं भाजपा नेत्री सीमा जयसवाल ने भी स्टेशन पहुंचकर मंत्री दिलीप जयसवाल का पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया साथ ही भागलपुर पहुंचने पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने आगामी कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भागलपुर स्थित भाजपा कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक में मंत्री दिलीप जायसवाल ने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं से पार्टी उम्मीदवार डॉ. एनके यादव को जिताने के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर चुनाव में अपनी जिम्मेदारी निभाएं और उम्मीदवार की जीत के लिए लगातार मेहनत करें।मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की गई।इस समीक्षा बैठक में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया।मंत्री जी के बातों का कार्यकर्ता में असर भी दिखा ।भूमि एवं राज्स्व मंत्री ने मामा ऑटोमोबाइल्स सर्विस सेंटर की फीता काटकर शुभारंभ किया इनके साथ भागलपुर विधानसभा के विधायक रोहित पांडेय एवं पूर्व विधायक गोपाल मंडल एवं भागलपुर समाज के गणमान्य लोग उपस्थित हुए।मामा ऑटोमोबाइल्स का धन्यवाद करते हुए इनके प्रोपराइटर को बधाई दिया और कहा कि भागलपुर में पहली बार एक ही छत के नीचे सभी कंपनी के वाहनों का सर्विसिंग किया जाएगा एवं वाहनों के स्पेयर पार्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!