डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840
भागलपुर के राघोपुर गंगा कटाव को लेकर मंत्री का बड़ा ब्यान -कहा गंगा का रौद्र रूप से होता है कटाव।
ऐंकर -भागलपुर के राघोपुर में गंगा कटाव को लेकर बिहार सरकार के उर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कटाव गंगा के रौद्र रूप के कारण से होता है। भागलपुर के खरीक प्रखंड अंतर्गत काजीकौरैया,राघोपुर तटबंध पर विगत 2004 से ही कटाव हो रही है। वहीं मंत्री ने कहा कि गंगा मैया जब रौद्र रूप धारण करती है तो कटाव होना स्वाभाविक है वहीं जब समय -समय पर गंगा की धारा जब बदलती है तो गंगा की धारा बदलते ही अपना रौद्र रूप दिखाते हुए कहीं ना कहीं पंचर कर देती है जिसका परिणाम राघोपुर सहित काजीकौरैया तटबंध पर विगत तीन महीनों से गंगा कटाव का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। लेकिन बिहार सरकार और संबंधित विभागीय अधिकारी लगातार कटाव को लेकर चिंतित हैं और उस पर काम कर रही है। लेकिन वहीं पिड़ित और आम लोगों का सवाल है कि जब सरकार 2005 से कटाव को लेकर चिंतित हैं तो फिर सरकार विगत इक्कीस सालों में अभी तक कटाव क्यों नहीं रोक पायी है। वहीं राघोपुर पिड़ित लोगों का आरोप है कि सरकार और स्थानीय विधायक मंत्री सभी लोग राघोपुर जनता को सिर्फ व सिर्फ गुमराह करने का काम किया है।जो यहां लोग सरकार और मंत्री को कभी माफ नहीं करेगा।
बाइट – शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल उर्जा मंत्री बिहार सरकार।
