डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपु
ब्यूरो हेड/अमित कुमार
9798944840
ट्रेनों में लूट और छिनतई की बड़ी वारदात को आरपीएफ किया नाकाम
भागलपुर त्योहारी भीड़ के बीच ट्रेनों में लूट और छिनतई की बड़ी वारदात को अंजाम देने की कथित साजिश पर भागलपुर आरपीएफ और जीआरपी ने पानी फेर दिया है। गुप्त सूचना पर सादे लिबास में गश्त कर रही टीम ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के पूर्वी छोर से सात संदिग्धों को पकड़ा है। तलाशी में ब्लेड, छह मोबाइल, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आर्टिफिशियल सोने के मंगलसूत्र, पर्स और करीब 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरपीएफ के मुताबिक, गिरफ्तार सभी आरोपी बेगूसराय के रहने वाले हैं और देर रात चलती ट्रेन में यात्रियों की सोने की चेन काटने तथा लूटपाट की योजना बना रहे थे। पुलिस अब कथित गिरोह के सरगना छोटू कुमार की तलाश और गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी है।
