नवरात्र को लेकर 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

नवरात्र को लेकर 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

*पीरपैंती में संथाल और पहाड़िया समुदाय की महिलाओं को सौंपी गई घरों की चाबी*

*भूमिहीन परिवारों को मिला स्थायी आवास और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर*

 

भागलपुर पीरपैंती, नवरात्र को लेकर पीरपैंती में संथाल और पहाड़िया जनजाति के 68 परिवारों के लिए खुशियों की नई शुरुआत हुई। वर्षों से भूमिहीन और गुमनाम जिंदगी जीने को विवश इन आदिवासी परिवारों को अब अपना घर मिला है अदाणी पावर प्लांट की सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत अदाणी फाउंडेशन द्वारा निर्मित आवासों की चाबियां लाभार्थियों को सौंपे गए इस अवसर पर सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी परिवारों ने अपने नए घरों में प्रवेश किया कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्री मुरारी पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम श्री राकेश रंजन, अंचलाधिकारी श्री चंद्रशेखर कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे इसके बाद सभी 68 परिवारों ने अपने नवनिर्मित घरों का अवलोकन किया और गृह प्रवेश किया *अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से आवास* पीरपैंती पावर प्लांट परिसर में लंबे समय से रह रहे भूमिहीन संथाल और पहाड़िया समुदाय के परिवारों को राज्य सरकार की ओर से जमीन उपलब्ध कराई गई थी इन परिवारों को सुरक्षित आवास और बेहतर जीवन परिस्थितियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन आगे आया अदाणी पावर प्लांट के सीएसआर मद से इन परिवारों के लिए घरों का निर्माण कराया गया इस पहल से आदिवासी परिवारौं को आवास के साथ सुरक्षा और स्थायित्व का आधार भी मिला है *महिलाओं के चेहरे पर दिखी खुशी*
अपने नए घरों की चाबियां हाथों में लेकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया जिन परिवारों ने लंबे समय तक स्थायी आवास के अभाव में जीवन बिताया, उनके लिए यह अवसर नई उम्मीद लेकर आया नवरात्र के शुभारंभ पर आयोजित इस कार्यक्रम ने उनके जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत की
अदाणी फाउंडेशन की इस पहल के माध्यम से 68 परिवारों का अपने घर का सपना साकार हुआ है सामूहिक गृह प्रवेश के साथ इन परिवारों के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और नई आशाओं का संचार हुआ

बाइट — मुरारी पासवान पिरपौती विधायक भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!