वेतन कटौती के विरोध में विश्वविद्यालय कर्मचारी लामबंद, दो दिवसीय धरने से कामकाज ठप

डेस्क बिहार भागलपुर 14-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

वेतन कटौती के विरोध में विश्वविद्यालय कर्मचारी लामबंद, दो दिवसीय धरने से कामकाज ठप

भागलपुर विश्वविद्यालय में वेतन कटौती को लेकर कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा है बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ, भागलपुर प्रक्षेत्र के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया कर्मचारियों का आरोप है कि जून महीने से लगातार तीन महीने का वेतन बिना किसी पूर्व सूचना के काट लिया गया है धरने के कारण विश्वविद्यालय का कामकाज ठप हो गया, जिससे अपने जरूरी कामों के लिए पहुंचे विद्यार्थियों और अभिभावकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो दुर्गा पूजा के बाद आंदोलन और तेज किया जाएगा
बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ, भागलपुर प्रक्षेत्र के आह्वान पर आयोजित इस दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय का कामकाज ठप कर दिया कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि जून महीने से काटे गए तीन महीने के वेतन का बकाया भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। संघ के प्रक्षेत्र मंत्री सुशील मंडल ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों के वेतन में बिना किसी उचित कारण और पूर्व सूचना के कटौती की गई है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है।
सुशील मंडल ने स्पष्ट कहा कि अगर कर्मचारियों का बकाया वेतन जल्द जारी नहीं किया गया, तो दुर्गापूजा के बाद आंदोलन को और उग्र किया जाएगा वहीं, धरना स्थल पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पहुंचे। उन्होंने आंदोलन कर रहे कर्मचारियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उच्च अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। अब देखना होगा कि कर्मचारियों की वेतन कटौती का मामला कब तक सुलझता है और उन्हें उनका बकाया भुगतान कब मिलता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!