डेस्क बिहार भागलपुर 15-10-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
भागलपुर में 209 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी
भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 209 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार युवक की पहचान अभिषेक आनंद के रूप में हुई है जो बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज का रहने वाला है सिटी एसपी के अनुसार मोजाहिदपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उल्टा पुल स्थित जामा मस्जिद के पास कुछ युवक अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 209 ग्राम स्मैक बरामद किया गया इसके बाद पुलिस ने अभिषेक आनंद को गिरफ्तार कर लिया
