भागलपुर में जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने छोटू सिंह के बयान की निंदा की, वरिष्ठ नेताओं पर आरोपों को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

भागलपुर। जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष श्री विवेकानंद गुप्ता जी ने जदयू जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा , वरिष्ठ मंत्री श्रवण कुमार एवं विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप नेता ललन सर्राफ पर छोटू सिंह द्वारा की गई अनर्गल बयानबाजी की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। सम्मानित पद पर आसीन के जदयू के वरिष्ठ नेताओं के विरुद्ध बिना किसी ठोस तथ्य और प्रमाण के आरोप लगाना उनकी राजनीतिक हताशा और नकारात्मक राजनीति को उजागर करता है।

उमेश कुशवाहा जनता दल (यूनाइटेड) के समर्पित, कर्मठ और संगठन के प्रति प्रतिबद्ध प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनका नेतृत्व संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सम्मान देने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर समर्पित है। उनके नेतृत्व में जदयू ने सदस्यता अभियान के तहत एक करोड़ सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य हासिल किया है, जो संगठन की मजबूती और जनविश्वास का प्रमाण है। बिहार सरकार के मंत्री श्रवन कुमार आठ बार के विधायक तथा सबसे वरिष्ठ एवं अनुभवी जन नेता हैं।नीतीश कुमार के साथ राजनीतिक संघर्ष के साथी रहे हैं ललन सर्राफ , जिन्हें संगठनात्मक एवं राजनीतिक अनुभव का लंबा सफर रहा है।

उन्होंने कहा कि छोटू सिंह को यह समझना चाहिए कि राजनीति किसी की निजी जागीर नहीं है। यदि उनमें राजनीतिक साहस है, तो पंचायत चुनाव लड़कर जनता के बीच अपनी लोकप्रियता और जनाधार साबित करें।

ज़िला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि जदयू के वरिष्ठ नेताओं पर अनर्गल आरोप लगाना छोटू सिंह की संकीर्ण सोच, राजनीतिक हताशा और सामंतवादी मानसिकता का परिचायक है ।
मैं छोटू सिंह से स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूँ कि विरोध अवश्य करें, लेकिन लोकतांत्रिक मर्यादा और राजनीतिक शिष्टाचार के दायरे में रहकर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!