जैन श्वेतांबर मंदिर में श्री श्री 108 काली महारानी महानगर केंद्रीय युवा महासमिति की बैठक संपन्न हुई ।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

जैन श्वेतांबर मंदिर में श्री श्री 108 काली महारानी महानगर केंद्रीय युवा महासमिति की बैठक संपन्न हुई ।

भागलपुर के लाल कोठी रोड स्थित श्री श्री 108 काली महारानी के केंद्रीय युवा महासमिति की आमसभा श्री जैन श्वेतांबर मंदिर लाल कोठी भागलपुर में आयोजित की गई। सभा में काली पूजा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। आमसभा में 2025 आय – व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया।आगमी काली पूजा एवं विसर्जन यात्रा को सफल, शांतिपूर्वक, सुव्यवस्थित तरीका से बनाने का प्रयास किया जाएगा। उसके साथ पुरानी कमेटी को भंग करके नई कमेटी का गठन चुनाव पर्यवेक्षक, संरक्षक एवं विभिन्न मेढ़ से आए मेढ़पति, अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा लिखित सहमति देकर किया गया। जिसमें अध्यक्ष के रूप में इंजीनियर रवि कुमार, महामंत्री धनंजय यादव, कोषाध्यक्ष गौरव जैन, कार्यकारी अध्यक्ष अमित ट्विंकल एवं राजकमल जायसवाल, संयोजक अनुज वर्मा, संगठन मंत्री मुकेश हरि, मीडिया प्रभारी दीपक बाजोरिया का चयन हुआ। प्रधान संरक्षक में विशेष कुमार आर्य जी, संजय सिन्हा जी, भावेश यादव जी, डॉ सतीश कुमार, अनिल पासवान, कुणाल सिंह , विशाल आनंद, देवाशीष बनर्जी, गौतम सरकार, अमरकांत मंडल, मतवाला यादव,अमर यादव, मृत्युंजय सिन्हा, विनय कुमार सिन्हा। साथ ही साथ महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनामिका शर्मा, उपाध्यक्ष ज्योति देवी, उपाध्यक्ष कोमल जी का भी चयन हुआ। इस कार्यक्रम में सफल बनाने में शुभम शाह, राजीव कुमार शाह, चंदन यादव, शशि यादव, संजू मंडल, अनमोल शेखर, मनीष मिश्रा, कुणाल जी, विशाल बाजोरिया, वीरभद्र जीतू, चंद्र किशोर शाह, सुमित साह, जयराम कुमार, रणवीर शर्मा, राजा मंडल आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!